Trending
आईपीएल 2024 : शमी की जगह गुजरात टाइटंस में संदीप वारियर शामिल
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के लिए चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह पर केरल के मध्यम गति के गेंदबाज संदीप वारियर को टीम में जगह दी है।

शमी ने हाल में दाहिनी एड़ी का ऑपरेशन करवाया था। इस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
जहां तक वारियर की बात है तो इस खिलाड़ी में 2019 से लेकर अब तक आईपीएल में पांच मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 7.88 के इकोनॉमी रेट से दो विकेट झटके हैं। गुजरात ने उन्हें उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपए में अपनी टीम से जोड़ा है। गुजरात आईपीएल में अपना पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा।