Trending

आईपीएल : डेविड विली नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच, बढ़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की परेशानी

आईपीएल के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की तब परेशानी बढ़ गयी जब यह पता चला कि स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर डेविड विली इस सत्र के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे।

एलएसएजी हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इसकी पुष्टि की। इंग्लैंड के क्रिकेटर विली ने निजी कारणों से यह फैसला लिया है। वह आईपीएल के पिछले दो सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में थे।

साभार : गूगल

उन्हें एलसजी ने नीलामी में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। बता दें कि 34 वर्षीय विली पिछले दो महीने से काफी बिजी से थे। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लिया।

वह पीएसएल में मुल्तान सुल्तान्स फ्रेंचाइजी में थे, जिसे फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। विली ने उससे पहले इंटरनेशनल लीग टी20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, लैंगर ने कहा कि मार्क वुड ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। डेविड विली भी नहीं आ रहे। इसका मतलब है कि हमारे पास पेस अटैक में कुछ अनुभव की कमी होगी।

लैंगर ने कहा, ”पिछले कुछ दिनों में मैंने देखा है कि हमारे पास बहुत प्रतिभा है। हमारे कुछ लोगों को कुछ चोटें लगीं, वे सभी इस समय बहुत फिट दिख रहे हैं। एलएसजी ने वुड के रिप्लसमेंट के रूप में वेस्टइंडीज के पेसर शमर शोसेफ को जोड़ा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, विली के रिप्लसमेंट को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि वह टूर्नामेंट के किसी भी चरण में भारत आ सकते हैं। वह पीएसएल फाइनल खेलने के बाद यूके लौट चुके हैं।

वुड की गैर मौजूदगी में शमर और मयंक यादव की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लैंगर ने कहा, “हमारे पास शमर जोसेफ हैं, हमारे पास मयंक भी हैं जो बहुत अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

हम वुड के अनुभव को तो रिप्लेस नहीं कर सकते, उम्मीद है कि शमर और मयंक के साथ हम उनकी गति को रिप्लेस कर सकते हैं। उनकी कमी खलेगी, वह एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं। दुनिया में चीजें चलती रहती हैं और हमें ढलना होगा।