आईपीएल : एआर रहमान, सोनू निगम और अक्षय- टाइगर का उद्घाटन में दिखेगा जलवा
आईपीएल के उद्घाटन समारोह में सिंगर एआर रहमान, सोनू निगम और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ इंडियन परफॉर्म करेंगे। आईपीएल का उद्घाटन 22 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से पहले शाम 6:30 बजे होगा।

पिछले सीजन ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सिंगर अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था। इससे पहले आईपीएल में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और अमेरिकी सिंगर पिटबुल, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण परफॉर्म कर चुके है।
आईपीएल 2024 के 21 मैचों का शेड्यूल पिछले महीने जारी हुआ था। आम चुनाव के कारण इस सीजन का पूरा शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है। इस सीजन का पहला मैच 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा।
पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी घोषित हुआ है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) शामिल होंगे।
आईपीएल के पिछले सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। टीम ने अहमदाबाद में फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। चेन्नई और मुंबई ने इस टूर्नामेंट में 5-5 खिताब जीते हैं।