आईपीएल : धोनी हटे, अब ऋतुराज गायकवाड़ होंगे सीएसके कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। एमएस धोनी की जगह सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ टीम के नए कप्तान बन गए हैं।

आईपीएल के आधिकारिक हैंडल ने इसकी पुष्टि की। धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी और रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था, टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में टीम की कप्तानी की थी।
धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिताब जीते हैं। पिछले सीजन टीम ने धोनी की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था।
धोनी ने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वह आईपीएल 2024 खेलेंगे। फैंस को उन्होंने सीजन के शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले ही बड़ा झटका दिया है। वह सीएसके की कप्तानी से हट गए हैं।
सीएसके ने कप्तानी को लेकर जारी बयान में कहा, “एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को दी है। ऋतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य रहे हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। आईपीएल 2023 में गायकवाड़ का योगदान अहम था, उन्होंने 16 मैचों में 590 रन बनाए। धोनी ने 250 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 38.79 की औसत से 5,082 रन और 24 अर्धशतक बनाए हैं।