ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 118 रन से हारी बांग्लादेश
एनाबेल सदरलैंड के नाबाद 58 रन के अर्धशतक और अलाना किंग की 46 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वनडे में बांग्लादेश की महिला टीम को 118 रनों से हराया।
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पहले ही ओवर में मेगन शूट ने फरजाना हक को शून्य पर पवेलियन भेजकर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। शोबना मोस्तारी और मुर्शीदा खातून ने पारी को संभालने का प्रयास किया।

मोस्तारी 17 रन को किंग ने आउट किया। मुर्शीदा 10 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान निगार सुल्ताना ने टीम के 27 रनों की पारी खेली। वह लगातार दो और बल्लेबाजों फाहिमा खातून और ऋतु मोनी के रनआउट होने के बाद रनआउट हुई। बांग्लादेश की स्थिति बेहद नाजुक हो गई और उसका कोई भी बल्लेबाज छह रन से अधिक नहीं बना सका।
बांग्लादेश 36 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ली गार्डनर ने तीन विकेट लिये। किम गार्थ ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। किम गार्थ, अलाना किंग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड शून्य का विकेट गवां दिया।
एलिसे पेरी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गई। कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। नौवें ओवर में हीली भी 24 रन बनाकर आउट हो गई।
नाहिदा अख्तर ने ताहलिया मैकग्राथ को नौ रन पर पगबाधा कर दिया। बेथ मूनी 25 रन, एशले गार्डनर 32 रन और जॉर्जिया वेयरहैम 12 रन बनाकर आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 213 रन बनाये। एनाबेल सदरलैंड 58 रन और अलाना किंग 46 बनाकर नाबाद रही।
बांग्लादेश की ओर से सुलतान खातून और नाहिदा अख्तर ने दो-दो विकेट लिये। मारुफा अख्तर,फाहिमा खातून और शोर्णा अख्तर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।