सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी ने यूपी की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी ने उत्तर प्रदेश की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। विदित हो कि गत 15 से 19 मार्च 2024 तक चाचाचंद पटेल विश्वविद्यालय, विसनगर में आयोजित राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र को फाइनल मैच में हराकर खिताब जीता था।

इस विजेता टीम को गुरुवार को सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी, गोमतीनगर, लखनऊ में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेन्द्र पाण्डेय (मुख्य अतिथि) के साथ सेलेक्टर एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी, आसिफ जफर की उपस्थिति में विजेता टीम को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी की फाउण्डर डायेरेक्टर,कुमकुम राय चैधरी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी फैसल अल्वी नें समस्त खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये अपनी हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित कीं।

ललित पाठक, रूद्रेश सिंह, रिंकू शुक्ला, हबलाल, मुन्ना यादव, पंकज कुमार शुक्ला, मो.आदिल, आफताब अहमद, अनिल रावल, इलियास एवं सौरभ त्यागी विजेता टीम का हिस्सा रहें।