ऋषभ पंत के हौसले को दिल्ली के हेड कोच रिकी पोटिंग ने सराहा
कप्तान ऋषभ पंत की तारीफ में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि पंत उन सब शॉट को खेलने का प्रयास कर रहे हैं जो वह पहले खेला करते थे.
पंत दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे जिसके कारण वह पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल सके थे. उन्होंने कहा, ‘वह पूर्व में आईपीएल से पहले जितनी बल्लेबाजी करता था उसकी तुलना में उसने पिछले सप्ताह अधिक बल्लेबाजी की.

मुझे लगता है कि वह अपने शरीर का भरोसा जीतना चाहता है. वह अलग-अलग तरह से अभ्यास कर रहा है और उन सब शॉट को खेल रहा है जिन्हें वह खेला करता था. वह हार नहीं मानने वाला खिलाड़ी है और अहम बात यह है कि उसके चेहरे पर मुस्कान है जिसे हम सब देखना पसंद करते हैं.
दिल्ली ने पंत को फिर से कप्तान बनाने का ऐलान किया. पिछले सीजन पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली की कप्तानी डेविड वॉर्नर ने संभाली थी. दिल्ली आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने सफ़र का आगाज करेगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा.