आईपीएल : गुजरात टाइटन्स व राजस्थान रॉयल्स में बदलाव, ये दो खिलाड़ी बाहर
आईपीएल में (22 मार्च) को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स ने एक-एक बदलाव अपनी टीम में किया है। दोनों टीमों को मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा है।
गुजरात टाइटन्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन मिन्ज टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे, राजस्थान रॉयल्स को एडम जम्पा ने झटका दिया है। इन दोनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान दोनों फ्रेंचाइजियों ने कर दिया है।

गुजरात टाइटन्स ने 3.60 करोड़ रुपये में आईपीएल 2024 ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन मिंज को खरीदा था। 3 मार्च को उनका एक एक्सीडेंट हो गया था। वे अपने दोस्तों के साथ बाइक चला रहे थे और उनकी सुपरबाइक कंट्रोल से बाहर हो गई थी। उनको चोटें आईं।
यही कारण वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुजरात टाइटन्स ने बी आर शरत को टीम में शामिल किया है। उनको 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने कर्नाटक के लिए 28 टी20, 20 फर्स्ट क्लास और 43 लिस्ट ए मैच खेले हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने तनुष कोटियान को टीम में शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में उनको अपने साथ जोड़ा है। मुंबई को 42वां रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोटियान 23 टी20, 26 फर्स्ट क्लास और 19 लिस्ट ए मैच मुंबई के लिए खेल चुके हैं।
इस ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स को एडम जम्पा की जगह टीम में शामिल करना पड़ा है। एडम जम्पा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2024 से किनारा किया है। कुछ और खिलाड़ी भी ऐसा ही कर चुके हैं, जिनमें हैरी ब्रूक और जेसन रॉय का नाम शामिल है।