Trending

आईपीएल : ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स और सिंगर्स ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

बॉलीवुड स्टार्स और सिंगर्स की परफॉर्मेंस आईपीएल के सीजन-17 की ओपनिंग सेरेमनी में देखने को मिली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 40 मिनट चली सेरेमनी में एआर रहमान, सोनू निगम, मोहित चौहान और नीती मोहन जैसे सिंगर्स ने अपने हिट गानों से समां बांध दिया।

साभार : गूगल

सेरेमनी का आगाज अक्षय कुमार ने किया। उनके बाद टाइगर श्रॉफ ने जय जय शिव शंकर गाने पर डांस किया। सोनू के बाद एआर रहमान ने मां तुझे सलाम और नीती मोहन ने बरसो रे मेघा गाया। अंत में ‘जय हो’ गाने के साथ एआर रहमान ने सेरेमनी का समापन किया।

सेरेमनी के अंत में एआर रहमान ने ऑस्कर अवार्ड विनर सॉन्ग ‘जय हो’ गाकर सेरेमनी का समापन किया। सेरेमनी के दौरान चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग भी दिखाई गई।

सेरेमनी के दौरान नीती मोहन ने बरसो रे मेघा…हिट रहा। उन्होंने इस गाने के दौरान खूब तालियां बटोरी। एआर रहमान ने मां तुझे सलाम से समां बांध दिया। मोहित चौहान ने मसक्कली-मसक्कली गाकर फैंस को झूमने पर विवश कर दिया।

अक्षय-टाइगर के धमाकेदार डांस के बाद सोनू निगम ने वंदे मातरम से अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की। अक्षय और टाइगर ने जय जय शिव शंकर आज मूड है भयंकर…देसी बॉयज…हरे राम राम, चुरा के दिल मेरा…बाला-बाला और सुनो गौर से दुनिया वालों… जैसे गानों पर परफॉर्म किया।