आईपीएल : सीएसके की पहली जीत, 6 विकेट से आरसीबी की हार
आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुस्तफिजुर रहमान की बेहतरीन गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। आरसीबी ने इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के तौर पर दिनेश कार्तिक की जगह यश दयाल को खिलाया। चेन्नई ने इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के तौर पर मुस्तफिजुर रहमान की जगह शिवम दुबे को खिलाया।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 173 रन बनाया। टीम से सबसे ज्यादा 48 रन अनुज रावत के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

दिनेश कार्तिक ने 26 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों से 38 रन की पारी खेली। अनुज और कार्तिक ने छठे विकेट के लिए 95 (50) रन की साझेदारी निभाई। आरसीबी 11.4 ओवर में 78 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर स्ट्रगल कर रही थी, अनुज और कार्तिक ने टीम को संकट से निकाला।
कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 23 गेंद में 8 चौको से 35 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 20 गेंद में एक छक्के से 21 रन बनाये। फाफ और कोहली ने पहले विकेट के लिए 41 (27) रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी।
मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। एक विकेट दीपक चाहर लेने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर और 176 रन बनाकर जीत लिया।
डेब्यूटेंट रचिन रवींद्र ने 15 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के से 37 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 28 गेंद में 4 चौके और एक छक्के से नाबाद 34 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद में 2 छक्कों से 27 रन बनाया। रविंद्र जडेजा ने 17 गेंद में एक छक्के से 25 रन बनाये।
डेरिल मिचेल ने 18 गेंद में 2 छक्कों से 22 रन बनाये। दुबे और जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 66* (37) रन की साझेदारी निभाई। बेंगलुरु फ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कैमरून ग्रीन को मिले। एक-एक विकेट यश दयाल और कर्ण शर्मा के खाते में गया।