आईपीएल : कैमरे के सामने विराट कोहली ने ये क्या कर डाला!
आईपीएल के पहले मैच चेन्नई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया है। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो विराट से जुड़ा हुआ है। इस वजह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
काफी समय से मैदान से बाहर रहने वाले विराट एक बार फिर मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई दे रहे थे। इंग्लैंड सीरीज से बाहर रहने वाले विराट कोहली इस बार तारोताजा होकर मैदान पर लौटे है, आक्रामक तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

उनकी बल्लेबाजी हो या फील्डिंग विराट मैदान पर उनका तेवर देखते ही बनता है। चेन्नई के खिलाफ कल हुए मैच में इसी तरह का तेवर देखने को मिला है। उनके इस तेवर से विरोधी टीम भी खौफ में आ जाती है।
विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आउट होकर लौट रहे थे। इस दौरान विराट को देखा जा सकता है वो कुछ बोलने के साथ-साथ इशारा कर रहे है।
मामला सातवें ओवर का है। चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्पिनर कर्ण शर्मा ने रचिन रवींद्र को रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट करा दिया। रचिन रवींद्र 15 गेंदों में 37 रन बनाकर आरसीबी पर गहरा दबाव बना दिया था।
उनके आउट होने के बाद आरसीबी ने राहत की सांस ली थी। वीडियो में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट ने उन्हें सैंड-ऑफ दिया। विराट की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।