Trending

सब जूनियर चैंपियनशिप : उत्तराखंड व दिल्ली के मुक्केबाज अंतिम आठ में

उत्तराखंड और दिल्ली के मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में जोरदार प्रदर्शन करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड के पांच मुक्केबाज अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे।

आदित्य मेहरा (35 किग्रा), प्रथम चंद (40 किग्रा), प्रज्वल सिंह भंडारी (49 किग्रा), नातियाक प्रसाद (58 किग्रा) और यश कापड़ी (70 किग्रा से अधिक) हैं। आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मणिपुर के चार-चार मुक्केबाज जीत के साथ लड़कों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

दिल्ली की आरती कुमार (33 किग्रा), प्रियांजलि (46 किग्रा), कायनात (64 किग्रा), सिया (37 किग्रा), अहाना शर्मा (49 किग्रा) और सारिका यादव (52 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। राजस्थान और हरियाणा की पांच मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।