Trending

आईपीएल : करेन का अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स की 4 विकेट से जीत

सैम करेन (63 रन) के अर्धशतक और इंग्लैंड के साथी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के साथ उनकी 67 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर आईपीएल में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और ऋषभ पंत को 14 महीने बाद मैदान पर वापसी का जश्न जीत से नहीं मनाने दिया।

Credits : Espncricinfo

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित मिलने के बाद ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अभिषेक पोरेल की 10 गेंद पर नाबाद 32 रन से नौ विकेट पर 174 रन बनाया।

करेन ने 47 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के से 63 रन बनाए, लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के हैं। इसमें सुमित कुमार पर अंतिम ओवर में जमाया गया विजयी छक्का है जिससे पंजाब ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बना कर जीत दर्ज की।

दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे पंत ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए जिसमें दो चौके हैं। डेविड वार्नर (21 गेंद पर 29 रन), मिशेल मार्श (12 गेंद पर 20), शाई होप (25 गेंद पर 33) और अक्षर पटेल (13 गेंद पर 21) की तरह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

पोरेल को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया और वह टीम प्रबंधन के फैसले पर खरा उतरे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। हर्षल पटेल (47 रन देकर दो विकेट) के पारी के अंतिम ओवर में तीन चौकों और दो छक्कों से 25 रन बटोर कर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ दिया।

पंजाब से अर्शदीप सिंह (28 रन देकर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा कागिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिया। शिखर धवन (16 गेंद पर 22 रन) और जॉनी बेयरस्टो (09) ने खलील अहमद के पहले ओवर में दो-दो चौके मारकर अच्छी शुरुआत की थी।

धवन अधिक आक्रामकता दिखा रहे थे और इसी प्रयास में इशांत शर्मा की गेंद अपने विकेटों पर खेल गए। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आये प्रभसिमरन सिंह (17 गेंद पर 26 रन) में इशांत और खलील पर दो-दो चौके लगाए, कुलदीप यादव (21 देकर दो विकेट) ने उन्हें जल्द ही पवेलियन भेजा।

इस स्पिनर ने जितेश शर्मा (09) को पंत के हाथों स्टंप आउट कराकर पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 100 रन कर दिया। कुलदीप को करेन का विकेट मिल जाता अगर ट्रिस्टन स्टब्स ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच नहीं छोड़ा होता।

करेन 33 रन पर खेल रहे थे। करेन ने मार्श पर दो चौके लगाकर इसका जश्न मनाया। मार्श के इस ओवर में 18 रन बने जिसमें लिविंगस्टोन का छक्का है। मार्श काफी महंगे रहे। उन्होंने चार ओवर में 52 रन दिए। करेन और लिविंगस्टोन ने उनके अंतिम ओवर में छक्के जड़े।

खलील अहमद (43 रन देकर दो विकेट) ने आखिरी ओवर में करेन सहित दो विकेट लिए, इससे परिणाम पर असर नहीं पड़ा। दिल्ली को ऑस्ट्रेलिया के वार्नर और मार्श ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई।

इन दोनों ने गेंद को लगातार सीमा रेखा के दर्शन कराए। वार्नर ने अर्शदीप पर पारी का पहला छक्का लगाया। बेयरस्टो इसी ओवर में रन आउट हो गए। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने ऐसे में रबाडा को गेंद थमाई, मार्श ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़कर उनका स्वागत किया।

मार्श ने अर्शदीप की गेंद भी छह रन के लिए भेजी, इस तेज गेंदबाज ने जल्द ही उन्हें राहुल चहर के हाथों कैच करा दिया। वार्नर ने आक्रामक रवैया जारी रखा, होप ने राहुल के एक ओवर में छक्के और मौके से 14 रन बटोरे।

पटेल ने वार्नर का विकेट लिया। पंत ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच क्रीज पर कदम रखा। पटेल ने उनकी पारी लंबी नहीं खिंचने दी। दिल्ली ने लगातार विकेट गंवाए जिससे 16 ओवर के बाद उसका स्कोर छह विकेट पर 128 रन हो गया था।