Trending

आईपीएल : संजू सैमसन व रियान के अर्धशतक, राजस्थान की जीत से शुरुआत

कप्तान संजू सैमसन (नाबाद 82 रन) और रियान पराग (43 रन) की पारी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया।

194 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत काफी खराब रही और क्विंटन डिकॉक चार रन, देवदत्त पड़िक्कल शून्य और आयुष बदोनी एक रन के विकेट गंवा दिये।

Credits : Espncricinfo

कप्तान केएल राहुल ने 44 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों से 58 रन की पारी खेली। दीपक हुड्डा 13 गेंदों में 26 रन और मार्कस स्टॉयनिस तीन रन बनाकर आउट हुये। निकोलस पूरन ने 41 गेंदों में चार चौके और चार छक्के से नाबाद 64 रनों की पारी खेली। क्रुणाल पंड्या तीन रन पर नाबाद रहे।

लखनऊ 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन ही बना सकी और 20 रन से हार गई। राजस्थान से ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। नांद्रे बर्गर, रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

राजस्थान ने लखनऊ को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम से कप्तान संजू सैमसंन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13 रन पर जॉस बटलर 11 रन का विकेट खो दिया।

यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने संभलकर खेलते हुए दूसरे विकेट के लिये 36 रन ही जोड़े थे कि मोहसिन खान ने उन्हें 24 रन पर क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट करा दिया।

15वें ओवर में नवीन उल हक ने डी जे हुड्डा के हाथों रियान पराग को कैच आउट कराकर उनकी संजू सैमसन के साथ चल रही साझेदारी को तोड़ा। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 93 रन जोड़े। रियान पराग ने 29 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों से 43 रन बनाये।

बिश्नोई ने शिमरॉन हेटमायर पांच रन पर आउट किया। संजू सैमसन ने 52 गेंदों में तीन चौके और छह छक्कों से नाबाद 82 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 20 रन पर नाबाद रहे। राजस्थान ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 193 रन बनाया। लखनऊ से नवीन उल हक को दो विकेट मिले। मोहसिन खान और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।