Trending

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल के 7 मैच, फिर भी कोहली के फैंस निराश

बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया है। अटल इकाना स्टेडियम में लीग के सात मैच होंगे। इस बार हैदराबाद और बेंगलुरु का मैच नहीं होगा।

साभार : गूगल

अधिकारियों का बोलना है कि आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पूरा शेड्यूल जारी हुआ है। इकाना में मैच तैयारियां आखिरी दौर में हैं। खिलाड़ियों के रहने से लेकर यातायात की व्यवस्था को ठीक करने का खाका तैयार हो रहा है।

साभार : गूगल

इस बारे में जिला प्रशासन, यातायात पुलिस व अन्य विभाग को पत्र लिखा जा रहा है, मैच में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए। आम लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

लखनऊ (आईपीएल के मैचों का शेड्यूल)

30 मार्च : लखनऊ बनाम पंजाब
7 अप्रैल : लखनऊ बनाम गुजरात
12 अप्रैल : लखनऊ बनाम दिल्ली
19 अप्रैल : लखनऊ बनाम चेन्नई
27 अप्रैल : लखनऊ बनाम राजस्थान
30 अप्रैल : लखनऊ बनाम मुंबई
5 मई : कोलकाता बनाम लखनऊ