Trending

आईपीएल : आरसीबी की जीत में विराट कोहली की पारी का कमाल

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने विराट (77) और कार्तिक (28) की पारियों से ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने 45 रन की पारी खेली। जितेश शर्मा (27), शशांक सिंह (21) और प्रभसिमरन सिंह (25) ने छोटी-छोटी पारियों से टीम का स्कोर 176 रन तक पहुंचाया। आरसीबी से मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट झटके।

Credits : Espncricinfo

जवाब में आरसीबी को शुरुआती झटके तो लगे, कोहली और कार्तिक की पारियों के चलते टीम को जीत मिल गई। विराट ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बने।

उन्होंने सुरेश रैना (172) का रिकॉर्ड तोड़ा है। कोहली के 173 कैच हो गए हैं। तीसरे स्थान पर कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 167 कैच लपके हैं। चौथे स्थान पर 146 कैच के साथ मनीष पांडे हैं।

कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 100वीं बार 50+ का स्कोर बनाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले डेविड वार्नर (109) और क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं। कोहली ने 361 पारियों में यह कारनामा किया है।

कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। बाबर आजम ने 98 बार टी-20 क्रिकेट में 50+ का स्कोर बनाया है। कोहली ने 49 गेंद का सामना किया और 77 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 157.14 की रही।

यह उनके आईपीएल करियर का 51वां अर्धशतक रहा। कोहली ने अब तक 239 मैच खेले हैं और इसकी 231 पारियों में 34 बार नाबाद रहते हुए 7,361 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 7 शतक और 51 अर्धशतक निकले हैं।