डब्ल्यूटीटी फीडर टेबल टेनिस टूर्नामेंट : श्रीजा अकुला बनी चैंपियन
भारत की श्रीजा अकुला ने डब्ल्यूटीटी फीडर बेरूत टेबल टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता। अकुला ने लक्ज़मबर्ग की सारा डी नुट्टे को 3-1 (6-11, 12-10, 11-5, 11-9) से हराकर दूसरा डब्ल्यूटीटी एकल करियर खिताब हासिल किया।
इस खिलाड़ी ने जनवरी के आगाज में टेक्सस में फीडर कॉर्पस क्रिस्टी 2024 में पहला खिताब जीता था। पोयमंती बैस्या और आकाश पाल ने वरिष्ठ हमवतन सातियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा को हराकर मिश्रित युगल खिताब जीता।

पुरुष युगल में मानुष शाह और मानव ठक्कर ने खिताबी मैच में हमवतन मुदित दानी और आकाश पाल को 3-1 (11-7, 11-5, 9-11, 11-6) से हराया। दीया चितले और मानुष शाह सेमीफाइनल में साथियान और बत्रा से हार गईं। साथियान ने इस सप्ताह के आगाज में बेरूत फीडर में पुरुष एकल का खिताब जीता था।
सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के किरिल गेरासिमेंको से वो हार गए। पुरुष एकल में दुनिया के 43वें नंबर के खिलाड़ी गेरासिमेंको ने 103वीं रैंकिंग के साथियान को 3-0 (11-9, 13-11, 11-9) से हराया।