श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम में लौटे शाकिब अल हसन
आंख की समस्या से फिट होने के बाद ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चटगांव में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए बांगलदेश टीम में जगह मिली।
पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 328 रन से हारी थी। शाकिब में भारत में हुए विश्व कप के बाद से टीम से बाहर हैं। उन्होंने 82 रन बनाये और दो विकेट झटके थे जिससे टीम ने श्रीलंका को हराया था।

उनके बायें हाथ की तर्जनी उंगली चोटिल हुई थी और नजर संबंधित समस्या का पता चला था। वह फिट होने के बाद पिछले दो महीनों से बांग्लादेश में और ढाका प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उन्हें टीम में शामिल करने के लिए बल्लेबाज तौहिद हृदय को टीम से बाहर किया गया।
बांग्लादेश टीम : नजमुल हुसैन शांटो (कप्तान), जाकिर हसन, महमुदुल हसन, शादमान इस्लाम, लिटन दास, मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, शहादत हुसैन, मेहदी हसन, नईम हसन, तायजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, नाहिद राणा और हसन महमूद