फीफा विश्व कप क्वालीफायर : अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की 2-1 से हार
फीफा विश्व कप क्वालीफायर-2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ हार गयी है. अफगानिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया. सुनील छेत्री के 150वें मैच में 94वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा, उन्होंने 37वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा.

अफगानिस्तान ने 71वें मिनट में रहमत अकबरी के गोल से बराबरी हासिल की. टीम को झटका लगा जब गुरप्रीत सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया। पेनल्टी पर शरीफ मुखम्मद ने 88वें मिनट में टीम को निर्धारित समय में दो मिनट रहते 2-1 की बढ़त दिलाकर जीत दिलाई.
भारत और अफगानिस्तान ने 22 मार्च को सऊदी अरब में पहले चरण में गोलरहित ड्रा खेला था. मैच में हार के बाद कोच भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमाक को बाहर करने के नारे लगने लगे. स्टिमाक ने मैच से पहले कहा था कि भारतीय टीम तीसरे दौर में पहुंचने में नाकाम रहती है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.
स्टिमाक की प्राथमिकता भारत को विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचाना और एएफसी एशिया कप 2027 में प्रवेश दिलाना है.
स्टिमाक ने 2019 में भारत के मुख्य कोच का पद संभाला था। पिछले साल उनका अनुबंध जून 2026 तक बढ़ाया गया था. उन्होंने कहा कि वह अफगानिस्तान के भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से हैरान नहीं है, उसके कई खिलाड़ी यूरोप में खेलते हैं.