Trending

2024 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हर साल होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल की घोषणा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कर दी है। 2024 के अंत में भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। दो महीने लंबे इस दौरे का पहला मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा। पहले मैच की मेजबानी पर्थ स्टेडियम करेगा।

साभार : गूगल

एडिलेड ओवल का मैदान डे नाइट पिंक बॉल टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इस सीरीज में 32 साल बाद कुछ बदला हुआ नजर आएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज 2024 में पांच मुकाबले खेले जाएंगे।

32 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। आखिरी बार 1991-92 में पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीता था।

सीरीज के सिडनी में हुए टेस्ट में रवि शास्त्री ने दोहरा शतक जमाया था और पर्थ पिच पर युवा सचिन तेंदुलकर का बल्ला चला था, जिसमें उन्होंने 114 रन की यादगार पारी खेली थी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शेड्यूल
पहला टेस्ट : 22-26 नवंबर पर्थ
दूसरा टेस्ट : 6-10 दिसंबर एडिलेड
तीसरा टेस्ट : 14-18 दिसंबर गाबा
चौथा टेस्ट : 26-30 दिसंबर मेलबोर्न
पांचवां टेस्ट : 3-7 जनवरी सिडनी