Trending

आईपीएल : हैदराबाद की 31 रन से जीत, मुंबई की दूसरी हार

आईपीएल के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया। इस सीजन में मुंबई की यह दूसरी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन के 1 मैच में जीत दर्ज की है और उन्हें 1 मैच में हार मिली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 3 विकेट पर 277 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 5 विकेट पर 246 रन बनाए।

मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ट्रेविस हेड (62), अभिषेक शर्मा (63), एडेन मार्करम (42) और हेनरिक क्लासेन ने (80) की पारियों से हैदराबाद ने 20 ओवर में 277 रन बना दिए। यह आईपीएल के इतिहास का बड़ा स्कोर है।

Credits : Espncricinfo

जवाब में मुंबई ने कमाल का प्रदर्शन किया और 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए। तिलक वर्मा (64) ने सबसे बड़ी पारी खेली। अभिषेक मुंबई के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (63) जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का 5वां और इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने महज 16 गेंदों में पूरा कर लिया।

वह हैदराबाद के लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह पारी में 273.91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 बेहतरीन छक्के जड़े।

हेड ने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैच में 24 गेंद का सामना करते हुए 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 258.33 की रही।

इस खिलाड़ी ने मयंक अग्रवाल के साथ 25 गेंद में 45 रन और अभिषेक के साथ सिर्फ 23 गेंद में 68 रन की साझेदारी निभाई। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक रहा।

क्लासेन ने मैच में अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 34 गेंद में 4 चौके और 7 छक्के से 80 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 235.29 की रही। उन्होंने आईपीएल में 21 मैच खेले हैं। इस दौरान 43.80 की औसत और 176.14 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 657 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक भी निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा है।

इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। मैच में 33 से ज्यादा छक्के लगे। यह आईपीएल के इतिहास में 1 मैच के दौरान लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 छक्के जड़े थे। आरसीबी यह कारनामा 2 बार कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स साल 2020 में सीएसके के खिलाफ 33 छक्के लगाए थे। मैच में हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में 148 रन बना दिए। यह आईपीएल के इतिहास में पहले 10 ओवर के दौरान बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

हैदराबाद ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2014 में हैदराबाद के खिलाफ ही 131 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर मुंबई है। उन्होंने भी हैदराबाद के खिलाफ साल 2021 में पहले 10 ओवर में 131 रन बना दिए थे।

हैदराबाद ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। उनसे आगे सिर्फ चेक रिपब्लिक, अफगानिस्तान और नेपाल है। रिपब्लिक ने तुर्की के खिलाफ साल 2019 में 278 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ साल 2019 में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे।

नेपाल टी-20 क्रिकेट के इतिहास की एकमात्र टीम है, जिन्होंने 300 से ज्यादा रन (314) बनाए हैं। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ साल 2023 में यह कारनामा किया था।

तिलक ने मैच में 34 गेंद का सामना किया और 64 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 188.24 की रही। यह उनका आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक रहा।

उन्होंने 27 मैच खेले हैं। इस दौरान 39.48 की औसत और 146.73 की स्ट्राइक रेट से 829 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है। इस सीजन यह खिलाड़ी 167.92 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है। यह टी-20 के किसी भी लीग का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

हैदराबाद ने मेलबर्न स्टार्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। बिग बैश लीग में उन्होंने 273/2 का स्कोर बनाया था। मुंबई के खिलाफ भी यह किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ 235 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस तीसरे स्थान पर है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ साल 2023 में 233 रन बना दिए थे।