Trending

पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को दिया ये खास उपहार


पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के लिए 200वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा को 200 नंबर लिखी जर्सी उपहार में दी।

आईपीएल के आठवें मैच में मुंबई की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ रोहित शर्मा मुंबई के लिए 200वां मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

साभार : गूगल

मैच से पहले सचिन ने रोहित को 200 नंबर की जर्सी भेंट करते हुए उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। रोहित ने इस मैच से पहले आईपीएल में 244 मुकाबलों में 6,254 रन बनाए हैं।