Trending

एलएसजी को राहुल, डिकॉक, स्टोइनिस व पूरन से उम्मीद, पंजाब को पहली जीत की आस

लखनऊ। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच हारने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स का अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स से आमना-सामना होगा। लखनऊ और पंजाब के बीच हुए तीन मैचों में दो मुकाबले एलएसजी और एक पंजाब ने जीते हैं।

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दोनों टीमों के मैचों में एलएसजी ने कमाल किया है। इकाना में हुए इकलौते मैच में पंजाब ने दो विकेट से जीत दर्ज की थी। पुणे में लखनऊ ने 20 रन से जीत हासिल की थी।

साभार : गूगल

इस बार अटल इकाना स्टेडियम में शनिवार को मैच होगा। शिखर धवन के मैच में केएल राहुल का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें पिछला मैच हारकर लखनऊ आई हैं।

पहले मैच में लखनऊ हारी है। एलएसजी को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने 20 रन से हराया। पंजाब दो मैचों में पहले मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा चुका है। दूसरे में आरसीबी ने पंजाब को चार विकेट से मात दी।

पहले मैच में लखनऊ को भले ही हार मिली हो, कप्तान केएल राहुल और कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मजबूत फार्म का संदेश दे दिया है। क्विंटन डिकॉक फ्लॉप रहे। लखनऊ की बल्लेबाजी का जिम्मा फिर से राहुल के साथ डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस और पूरन होगा।

इकाना की पिच बैट्समैन के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां स्पिनर को मदद मिलेगी। पिछले वर्ष सबसे कम स्कोर वाला मैदान रहा है। इस बार पिच शानदार दिख रही है। पिछले वर्ष आईपीएल के बाद पूरे स्क्वायर को अलग तरह से तैयार किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

एलसजी के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि पिच काफी अच्छी दिखाई दे रही है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं होगी। बडा स्कोर बन सकता है।

पंजाब किंग्स के कोच सुनील जोशी ने कहा कि यहां की पिच से परिचित हूं। लीग की ज्यादातर टीमें घरेलू मैदान पर प्रभावी परफार्मेंस करती हैं। हम ध्येय प्रतिद्वंदी टीम को हराना है

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, कृष्णप्पा गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली व अरशद खान

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शार्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुर्रन, कैगिसो रबादा, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिली रोसोयू