Trending

बाबर आजम को फिर मिल सकती है वाइट-बॉल की कप्तानी

बाबर आजम दोबारा पाक टीम के वाइट-बॉल के कप्तान बन सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बाबर को एक बार फिर वाइट-बॉल की कप्तानी की पेशकश हुई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस सप्ताह की शुरुआत में यह पेशकश करने के लिए बाबर से मुलाकात की थी।

बाबर ने अभी तक यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ही बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद टेस्ट का कप्तान शान मसूद को और टी-20 फॉर्मेट का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया।

साभार : गूगल

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बोर्ड से कहा है कि अगर उन्हें वापसी पर विचार करना है तो उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तान नियुक्त किया जाए। बाबर के कप्तानी छोड़ने के बाद तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को नया टी-20 कप्तान बनाया गया था। टेस्ट में बैटर शान मसूद को कप्तानी सौंपी गई, वनडे में नए कप्तान की घोषणा नहीं हुई है।

शाहीन अफरीदी की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार झेलनी पड़ी थी।

बाबर की कप्तानी में पाक टीम वनडे और टी-20 की टीम रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंची थी। उन्हीं की कप्तानी में टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंची थी, टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।