Trending

आईपीएल : जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल के सात मुकाबलों की मेजबानी हो रही है। जिसका पहला मैच लखनऊ बनाम पंजाब के बीच होगा। लखनऊ का घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम है। ऐसे में लखनऊ के लिए काफी अहम होने जा रहा है।

लखनऊ का रिकार्ड देखा जाए इकाना स्टेडियम पर मिला-जुला रहा है। यहां पर लखनऊ ने सात मैच खेले हैं। इसमें से तीन मैच लखनऊ ने जीते हैं तीन मैच में उसे हार मिली हैं। एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका था।

साभार : गूगल

क्योंकि पहले मैच में लखनऊ को राजस्थान से हार मिली है। लखनऊ अपने होम ग्राउंड पर जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। लखनऊ में कई स्टार खिलाड़ी है जो इकाना स्टेडियम पर विरोधियों के ऊपर कहर बनकर टूट सकते हैं।

कप्तान केएल राहुल पर सबकी निगाहें होंगी। केएल राहुल के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन काफी अहम होने जा रहा है। जून में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए केएल राहुल अपनी तैयारी को अंतिम रूप देंगे। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो चोटिल हो गए थे और उसके बाद उन्होंने एनसीए में रहकर पसीना बहाया है।

आईपीएल से केएल राहुल अपनी फॉर्म और फिटनेस को हासिल कर टी-20 विश्व कप के लिए दावेदारी पेश करेंगे। कुल मिलाकर होम ग्राउंड पर लखनऊ पर पहले से बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

जानकारी के अनुसार पिच को बेहतर किया गया है और पिछले सीजन से बेहतर पिच तैयार की गई है। टी-20 के इस खेल में बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। आगे देखना होगा कि केएल राहुल की टीम स्टेडियम पर कैसा प्रदर्शन करती है।