Trending

लखनऊ ने पहले चुनी बल्लेबाजी, राहुल के आउट होने से लगा झटका

इकाना स्टेडियम पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के पहले व वर्तमान सीजन के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

लखनऊ की पारी की शुरुआत करने क्विंटन डि कॉक और केएल राहुल उतरे। हालांकि टीम को शुरू में ही तब झटका लगा जब केएल राहुल 15 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर बेयरस्ट्रा को कैच थमा बैठे। लखनऊ ने समाचार लिखे जाने तक 4 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बना लिए थे। उस समय डि कॉक 19 और देव दत्त पड्डिकल बिना रन बनाए खेल रहे थे।

इससे पहले दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस का सिक्का उछाला गया, जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स के पलड़े में जाकर गिरा। ऐसे में आज लखनऊ की कप्तानी कर रहे निकोलस पूरन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

साभार : गूगल

लखनऊ के अटल इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने के लिए विपक्षी टीम को न्योता दिया।

पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के हाथों हार मिली थी। लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी पहली जीत की तलाश में है। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर विपक्षी टीम को मात देकर केएल राहुल एंड कंपनी अपने जीत का खाता खोलना चाहेगी। पंजाब किंग्स की निगाहें शानदार वापसी करने पर होगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में डेब्यू किया था। अब तक टीम एक भी बार टाइटल नहीं जीत पाई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें से केएल राहुल की तीन ने दो बार जीत हासिल की है। एक मैच पंजाब किंग्स ने जीता है।

मैच से पहले सबसे बड़ी खबर ये है कि इस मैच में केएल राहुल की जगह निकोलस पूरन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। केएल राहुल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हैं। पंजाब किंग्स ने कोई भी बदलाव नहीं किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, एम सिद्धार्थ , मयंक यादव

पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगटस्टोन, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, हरप्रीत बरार, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह