Trending

आईपीएल : लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को दी 200 रन बनाने की चुनौती

लखनऊ। क्विंटन डी कॉक (54) के अर्धशतक, कप्तान निकोलस पूरन के उम्दा 42 रन और क्रुणाल पंड्या की नाबाद 43 रन की पारी से लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 200 रन बनाने की चुनौती दी।

क्विंटन डी कॉक, कप्तान निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या के कमाल से लखनऊ के 8 विकेट पर 199 रन

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसी के साथ लखनऊ ने पंजाब किंग्स को इकाना स्टेडियम में सबसे बड़ा लक्ष्य दिया है।

साभार : गूगल

मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पारी की शुरुआत केएल राहुल व क्विंटन डी कॉक ने की। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बन सके।

फिर क्विंटन डी कॉक ने सैम कुरैन की गेंद पर पहले ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ते हुए टीम का खाता खोला। वहीं लखनऊ को शुरू में ही तब झटका लगा जब इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे केएल राहुल 9 गेंद में मात्र 15 रन ही बना सके। उन्हें अर्शदीप सिंह की गेंद पर बेयरस्ट्रा ने कैच लपकर पवैलियन वापस भेजा।

लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल चोटिल होने के चलते कप्तानी नहीं कर रहे हैं। उनकी जगह निकोलस पूरन टीम की कमान संभाल रहे है।

वहीं राहुल के बाद देवदत्त पडिक्कल 6 गेंद में 9 रन बनाकर सैम कुरेन की गेंद पर पंजाब के कप्तान शिखर धवन को कैच थमा बैठे। वहीं मार्कस स्टायनिस ने 12 गेंद में 19 रन बनाए जिन्हें राहुल चाहर ने आउट किया।

इसके बाद बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतक जड़कर प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों के सामने कुछ चुनौती पेश की। उन्होंने मात्र 38 गेंदों की आतिशी पारी में 5 चौके व दो छक्के की सहायता से 54 रन बनाए। डी कॉक का विकेट भी अर्शदीप सिंह ने झटका जिन्होंने क्विंटन को जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया।

वहीं कप्तान निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर 42 रन बनाए। मैच में 16वां ओवर डालने आए कगिसो रबाडा ने पहली गेंद पर निकोलस पूरन को बोल्ड किया जिन्होंने 21 गेंद पर 42 रन बनाए। इसी ओवर में लखनऊ का स्कोर ने 150 रन के पार पहुंचा।

वहीं पंजाब की ओर से 18वां ओवर हर्षल पटेल ने डाला जिन्होंने 20 रन दिए। क्रुणाल पंड्या ने उनकी दूसरी, चौथी और पांचवीं गेंद को बाउंड्री के परी भेजा। इसमें दो चौके और एक छक्का रहा।

वहीं 19वें ओवर में सैम कुरेन करन ने एक ओवर में दो विकेट चटकाये। उन्होंने रवि बिश्नोई को बिना कोई रन बनाए आउट किया। वहीं उसके बाद आयुष बडोनी (8) का विकेट झटका। इससे पहले सैम ने देवदत्त पडिक्कल (9) को भी आउट किया है।

क्रुणाल पंड्या ने 22 गेंद पर नाबाद 43 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स से सैम कुरेन ने तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। कगिसो रबाडा व राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिले।

लखनऊ की टीम ने 20वें ओवर में नवीन उल हक को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया जिन्होंने केएल राहुल को रिप्लेस किया। वर्तमान में आईपीएल की अंक तालिका में पंजाब किंग्स पांचवें और लखनऊ सुपर जायंट्स अंतिम स्थान पर है।