Trending

चेन्नई के सभी बैटर फॉर्म में, दिल्ली को पहली जीत की आस

आईपीएल के 17वें सीजन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। मैच विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ दिल्ली का रिकॉर्ड काफी खराब है। दोनों के बीच 29 मैच खेले गए। 19 में चेन्नई और 10 में दिल्ली को जीत मिली।

साभार : गूगल

विशाखापट्टनम में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया। यह 2019 का दूसरा क्वालिफायर था, जिसमें चेन्नई को 6 विकेट से जीत मिली थी। पिछले सीजन दोनों टीमें 2 मैचों में भिड़ी और दोनों बार सीएसके को जीत मिली।

दोनों टीमों का इस सीजन यह दूसरा मैच होगा। चेन्नई दोनों शुरुआती मैच जीतकर टॉप पर है। दूसरी ओर दिल्ली इस सीजन अभी जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है।

दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले दो घरेलू मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी। दिल्ली का होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम है, यहां 17 मार्च तक विमेंस प्रीमियर लीग के मैच खेले गए, इस कारण स्टेडियम को आईपीएल मैच के लिए तैयार करने के लिए वक्त नहीं मिल सका। इसी के चलते दिल्ली ने शुरुआती दो मैच के लिए विशाखापट्टनम को होम ग्राउंड बनाने का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग ऑर्डर में कोई बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका है। टीम के किसी भी बैटर ने अभी तक हाफ सेंचुरी नहीं लगाई। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर ने बनाए। बॉलिंग में कुलदीप यादव सबसे ज्यादा किफायती रहे। उन्होंने 2 मैच में 3 विकेट लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स के सभी बैटर फॉर्म में हैं। इसमें सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए। इसमें एक अर्धशतक भी है। गेंदबाजी में मुस्ताफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। मुस्ताफिजुर ने डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए। दूसरे मैच में 2 सफलता हासिल की।

विशाखापट्टनम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 206 है, जो मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ 2016 में बनाया था। विशाखापट्टनम में 13 आईपीएल मैच खेले गए। इसमें छह में पहले बैटिंग और सात में दूसरी इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की।

विशाखापट्टनम में मैच वाले दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। रविवार को यहां का टेम्परेचर 27 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर-कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिकी भुई, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्त्या और मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर : अभिषेक पोरेल

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल/मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर : मथीश पथिराना