44 की उम्र में रोहन बोपन्ना ने एब्डेन के साथ जीता मियामी ओपन का खिताब
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन ने मियामी ओपन डबल्स खिताब जीता, जो इस साल उनकी दूसरी बड़ी जीत है।
इस जोड़ी ने इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चले मैच में हराया। पहले सेट में पिछड़ने के बाद, बोपन्ना और एब्डेन ने वापसी करते हुए टाई-ब्रेकर में जीत दर्ज की। बोपन्ना और एब्डेन ने 6-7 (3), 6-3, 10-6 से इवान और ऑस्टिन को फाइनल हराया।

बोपन्ना और एब्डेन, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद हाई प्रेशर वाले मैचों को समाप्त करने का आत्मविश्वास हासिल किया है, वह पहले सेट टाई-ब्रेकर में हार गए। उन्होंने मजबूत वापसी की और निर्णायक 10-अंक टाई-ब्रेकर के लिए मजबूर किया।
बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने 6-7 (3), 6-3,10-6 से मियामी खिताब अपने नाम किया। बोपन्ना और एबडेन ने अच्छी सर्विस की और पहली सर्विस पर 78 प्रतिशत अंक हासिल किए।
बता दें कि रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ने इस साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतकर मेलबर्न में इतिहास रचा था। रोहन बोपन्ना मेंस डबल्स की रैंकिंग में नंबर 1 पर थे।
बोपन्ना और एब्डेन इस साल तीन फाइनल खेल चुके हैं, जिसमें से उन्हें 2 में जीत हासिल हुई है। रोहन बोपन्ना ने रविवार को मास्टर्स 1000 टाइटल जीतने का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला।
उन्होंने पिछले साल इंडियन वेल्स मास्टर्स का खिताब केलिफोर्निया में एब्डेन के साथ जीता था। उस समय वह 43 साल के थे। अब 44 की उम्र में रोहन बोपन्ना ने मियामी ओपन अपने नाम कर लिया।