Trending

आईपीएल : शुभमन गिल, साई सुदर्शन व डेविड मिलर का कमाल, गुजरात की दूसरी जीत

आईपीएल के 12वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराते हुए सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रन बनाया था। जवाब में गुजरात ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

हैदराबाद ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अब्दूल समद (29) और अभिषेक शर्मा (29) ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

Credits : Espncricinfo

जवाब में शुभमन गिल (36), साई सुदर्शन (45) और डेविड मिलर (44) की शानदार पारियों के दम पर गुजरात को जीत मिल गई। अपनी पारी का 13वां रन बनाने ही अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर में 1,000 रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 91वें और हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बने हैं।

अभिषेक ने साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की आगाज किया था। वह अब तक 50 मैच में 24.19 की औसत और 142.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,013 रन बना चुके हैं। उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े हैं।

Credits : Espncricinfo

मोहित ने अभिषेक शर्मा (29) के रूप में अपने विकेटों का खाता खोला। उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने शाहबाज अहमद (22) और वाशिंगटन सुंदर (0) को अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने पारी में अपने कोटे के 4 ओवरों में 6.20 की इकॉनमी से 25 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। इस सीजन मोहित ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके हैं।

गुजरात के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने मैच में 1 विकेट लेते ही अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 36 मैच में 22 की औसत से 49 विकेट अपने नाम किए हैं।

राशिद ने मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 33 मैच में 21.04 की औसत से 48 विकेट अपने नाम किए थे। चोटिल होने की वजह से वह यह सीजन नहीं खेल पा रहे हैं।