Trending

हॉकी इंडिया अवार्ड्स : हार्दिक सिंह, सलीमा टेटे बने प्लेयर ऑफ द ईयर

हॉकी इंडिया अवार्ड्स 2023 में भारतीय हॉकी स्टार हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे को क्रमश: मेंस और वूमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

पुरुष टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम का हिस्सा थे और पिछले साल एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीता था। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने मिडफील्डर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

@TheHockeyIndia

हार्दिक सिंह ने कहा, “प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। हार्दिक सिंह ने पिछले साल भी यह पुरस्कार जीता था। यह वास्तव में हमारी टीम द्वारा पिछले साल प्रदर्शित की गई कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मैं उनके समर्थन के लिए सभी का आभारी हूं और मैं इस सम्मान को उचित ठहराने के लिए आने वाले वर्ष में और भी अधिक मेहनत करना जारी रखूंगा।

सलीमा टेटे पिछले साल हांगझोऊ में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम में थीं। टेटे को 2023 में एशियन हॉकी फेडरेशन के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के विजेता के रूप में चुना गया था।

@TheHockeyIndia

उन्होंने कहा, “मैं अपनी टीम के साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। जब मुझे भारतीय जर्सी पहनने और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैदान पर उतरने का मौका मिलता है, यह मेरे लिए गर्व की बात होती है।

यह पुरस्कार मुझे हर दिन और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा ताकि मैं देश को गौरवांवित करना जारी रख सकूं। यह वार्षिक हॉकी इंडिया पुरस्कारों का छठा संस्करण था, जो प्रत्येक कैलेंडर वर्ष के उत्कृष्ट भारतीय हॉकी प्लेयर्स को सम्मानित करता है।

म्यूनिख 1972 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अशोक कुमार को खेल में उनके योगदान के लिए उनके पिता ध्यानचंद के नाम पर हॉकी इंडिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुमार ने कुआलालंपुर में 1975 विश्व कप के फाइनल में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल करने वाला विजयी गोल किया था।

पीआर श्रीजेश को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रीजेश को अपनी 300वीं अंतरराष्ट्रीय कैप अर्जित करने के लिए एक ट्रॉफी प्रदान की गई।

पुरुष हॉकी टीम के लिए 350 अंतरराष्ट्रीय कैप पूरा करने के लिए मनप्रीत सिंह को एक ट्रॉफी प्रदान की गई, सविता पुनिया और हरमनप्रीत सिंह को भारत के लिए क्रमशः 250 और 200 अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल करने के बाद सम्मानित किया गया।

हरमनप्रीत ने डिफेंडर ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार जीता, फॉरवर्ड ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार अभिषेक ने जीता। हांगझोऊ एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम और कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित किया गया।

हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023 विजेता

हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: अशोक कुमार
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: हार्दिक सिंह
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: सलीमा टेटे
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार: पीआर श्रीजेश
वर्ष के डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार: हरमनप्रीत सिंह
वर्ष के मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार: हार्दिक सिंह
वर्ष के फॉरवर्ड के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार: अभिषेक
वर्ष के आगामी खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार (महिला – अंडर 21): दीपिका सोरेंग
वर्ष के आगामी खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार (पुरुष – अंडर 21): अरिजीत सिंह हुंदल