Trending

‘लुट पुट गया’ गाने को गुनगुनाते दिखे रिंकू सिंह व आंद्रे रसल

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल खतरनाक फॉर्म में हैं। बल्ले और गेंद से आईपीएल के 17वें सीजन में वह विपक्षी टीम पर भारी पड़ रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल को बॉलीवुड गानों का शौक है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले वह शाहरुख के कई गानों को गुनगुनाते हुए नजर आए थे। इस बीच उनका एक वीडियो केकेआर ने शेयर किया है, जिसमें वह रिंकू सिंह के साथ ‘लुट पुट गया’ गाना गाने की कोशिश कर रहे हैं।

साभार : गूगल

आंद्रे रसेल टीम के सह-मालिक शाहरुख खान और उनके गानों के बड़े फैन रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह शाहरुख खान के गाने लुट पुट गया को गुनगुना रहे थे।

रिंकू ने रसेल को ये गाना गाने के लिए कहा। रसेल ने जवाब में कहा, ”तुम ये गाना मत गाओ ये मेरा गाना है। फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर करते हुए पूछा, ”किसने अच्छा किया- रसेल या रिंकू” कोलकाता ने ये वीडियो फ्लाइट के दौरान का शेयर किया है।

केकेआर टीम बेंगलुरु से वाइजैग जा रही है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 4 रन से जीत दर्ज की।

टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया। कोलकाता का अगला मैच दिल्ली के खिलाफ 2 अप्रैल को है। आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह शानदार फॉर्म में हैं। दोनों ने एक मैच में केकेआर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।