Trending

जैनिक सिनर बने मियामी ओपन के विजेता

जैनिक सिनर ने पुरुष एकल फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 6-1 से हराकर मियामी ओपन खिताब जीता। ऑस्ट्रेलियन ओपन और रॉटरडैम के बाद इस साल वर्ल्ड नंबर 3 खिलाड़ी के लिए यह तीसरा खिताब है।

इस सीजन में उनका स्कोर 22-1 है और इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले इटालियन हैं। इस खिलाड़ी ने पहले सेट में पांचवें और नौवें गेम में दो ब्रेक प्वाइंट को भुनाया और 42 मिनट में सेट समाप्त किया।

सिनर को चौथे और छठे गेम में दो ब्रेक मिले और स्कोर को 5-1 तक ले गए। उन्होंने 1 घंटे और 13 मिनट में जीत दर्ज की। उन्होंने फर्स्ट सर्व अंक के 88 प्रतिशत अंक (24 में से 21) जीते।

@miamiopen

जैनिक सिनर ने कहा, “यह मेरे लिए अच्छा प्रदर्शन था। सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मेरे लिए अहम है। रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंचना मेरे लिए अद्भुत अहसास है।

खेल एक अलग चीज है और जीवन उससे अलग है। मैं यहां पहुंच कर खुश हूं और हर पल का आनंद ले रहा हूं। यह मेरे लिए मायने रखता है। जहां तक सीज़न के शेष भाग की बात है, सिनर को लगता है कि कुछ सुधार होना बाकी है।