सविता पूनिया व वंदना कटारिया सहित 60 खिलाड़ी महिला हॉकी शिविर में लेंगे भाग
गोलकीपर सविता पूनिया और फारवर्ड वंदना कटारिया समेत 60 खिलाड़ी सोमवार से यहां शुरू हुए सात दिन के मूल्यांकन शिविर में भाग ले रहे हैं। इस शिविर के बाद ट्रायल्स होंगे जिसके आधार पर राष्ट्रीय टीम के लिए 33 संभावित प्लेयर्स का चयन किया जाएगा।
इस शिविर का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में हो रहा है। भविष्य के कोचिंग शिविर और अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए संभावित प्लेयर्स की संख्या 33 करने के लिए 6 और 7 अप्रैल को ट्रायल्स का आयोजन होगा।

हॉकी इंडिया ने बयान में कहा,‘‘ पुणे में हाल में संपन्न हुई सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर 60 प्लेयर्स का चयन किया गया है। इन प्लेयर्स के प्रदर्शन पर नजर रहेगी और भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
सभी खिलाड़ी महिला हॉकी टीम की कोच अंकिता बीएस को रिपोर्ट करेंगे जिन्हें यानेक शोपमैन के त्यागपत्र के बाद यह जिम्मेदारी मिलेगी। शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ियों में कई नए चेहरे भी हैं।
मूल्यांकन शिविर (चुने गए खिलाड़ी)
गोलकीपर: सविता, सोनल मिंज, बिचू देवी खारीबाम, माधुरी किंडो, बंसारी सोलंकी, प्रोमिला , राम्या कुरमापु
डिफेंडर: उदिता, निक्की प्रधान, रोपनी कुमारी, लालह्लुनमावी, प्रीति, टी सुमन देवी, अंजना डुंगडुंग, निशि यादव।
मिडफील्डर: मोनिका, सोनिका, नेहा, महिमा चौधरी, निशा, ज्योति, सलीमा टेटे, मानश्री शेडेज, अक्षता अबासो ढेकाले, लालरुआतफेली, मरीना लालरामनघाकी, प्रभलीन कौर, मनीषा चौहान, इशिका चौधरी, रितान्या साहू, ज्योति छत्री, अजमीना कुजूर, सुजाता कुजूर , कृतिका एसपी, महिमा टेटे, ममता भट्ट, एडुला ज्योति, अनिशा डुंगडुंग, भावना खाड़े, मैक्सिमा टोप्पो
फॉरवर्ड: दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, संगीता कुमारी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, रुताजा दादासो पिसल, लालरिंडिकी, लालरेमसियामी, वर्तिका रावत, प्रीति दुबे, रितिका सिंह, मारियाना कुजूर, मुमताज खान, तरनप्रीत कौर, बलजीत कौर, वंदना कटारिया, दीपी मोनिका टोप्पो, काजल एस अटपडकर, मंजू चोरसिया