Trending
एटीपी टूर्नामेंट : भारत के अनिरूद्ध चंद्रशेखर व विजय प्रशांत अंतिम आठ में
अमेरिका में एटीपी टूर पर पुरूषों की क्लेकोर्ट चैंपियनशिप के युगल क्वार्टर फाइनल में भारत के अनिरूद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत अमेरिका ने जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने अमेरिकी वाइल्ड कार्डधारी माइकल एममो और फ्रांसिस टियाफो को 6-3 , 6-4 से हराया।

उनका सामना आस्ट्रेलिया के चौथी वरीयता प्राप्त एम पर्सल और जे थॉम्पसन से होगा। प्रशांत इस समय युगल रैंकिंग में 101वें और चंद्रशेखर 113वें स्थान पर है।