लखनऊ की सब जूनियर बालक खो-खो टीम को तीसरा स्थान
लखनऊ। लखनऊ की सब जूनियर बालक टीम ने गाजियाबाद में 29 से 31 मार्च तक आयोजित की गई 20वीं राज्य जूनियर और सब-जूनियर बालक-बालक खो-खो चैम्पियनशिप की बालक सब जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। लखनऊ की टीम को आठ वर्ष बाद इस वर्ग में कोई स्थान मिला है।

लखनऊ ने अपने पूल में बलिया, संत कबीर नगर और आगरा को हराकर पूल विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। सेमीफाइनल मैच लखनऊ और बागपत के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ को बागपत से हार झेलनी पड़ी। लखनऊ और बस्ती में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला खो-खो संघ लखनऊ के सचिव राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सब जूनियर (अंडर-14) बालक की टीम में दिवाकर सिंह तोमर, अभिनव रावत, आनंद कुमार, मंजोत सिंह, लवजोत सिंह, आर्या सिंह, अक्षत सिंह, शौर्य सिंह, तनिष्क कुमार यादव, आयुष सिंह, अंश सिंह व अजय कुमार थे। टीम के कोच शिवांक राज और मैनेजर पवन सिंह थे।