Trending

आईपीएल : चोटिल शिवम मावी बाहर, लखनऊ सुपर जाइंट्स को झटका

लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला। इस तेज गेंदबाज को लखनऊ ने ऑक्शन में 6.4 करोड़ रुपए में खरीदा था।

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुस्तफिजुर रहमान का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना तय नहीं है। चेन्नई और हैदराबाद का यह मुकाबला शुक्रवार 5 अप्रैल को हैदराबाद में होगा। रहमान अमेरिका के वीजा संबंधित काम के लिए देश लौटे हैं।

साभार : गूगल

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शिवम मावी का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मावी कहते हैं, मैं टूर्नामेंट को बहुत मिस करूंगा। मैं चोट के बाद यहां आया था और सोचा था कि मैं अपनी टीम के लिए मैच खेलूंगा और अच्छा प्रदर्शन करूंगा। दुर्भाग्य से मुझे चोट के चलते टूर्नामेंट छोड़ना होगा।

मावी ने आईपीएल में 32 मैच खेले हैं। इस दौरान 30 विकेट लिए हैं। मावी गुजरात टाइटंस कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। मावी ने भारत के लिए 6 टी-20 में 7 विकेट लिए हैं।

Credits : Espncricinfo

दो महीने बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इसी वजह से रहमान वीजा की समस्या सुलझाने अपने देश लौटे हैं। उनका 5 अप्रैल तक टीम से जुड़ना मुश्किल माना जा रहा है। रहमान कुल 7 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं।