Trending
कजाकिस्तान चैलेंज : हमवतन मालविका पर जीत से अनमोल खरब अंतिम 16 में
भारत की युवा खिलाड़ी अनमोल खरब ने हमवतन मालविका बांसोड़ की कड़ी चुनौती से पार पाकर बुधवार को यहां कजाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन 17 वर्षीय अनमोल ने मालविका को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 22-20 से हराया। अनमोल अगले दौर में इंडोनेशिया की 21 वर्षीय खिलाड़ी नुरानी रातू अज़ाहरा से भिड़ेंगी।

अनमोल को इससे पहले क्वालीफिकेशन दौर में कजाकिस्तान की कामिला स्मगुलोवा से वॉकओवर मिला और उन्होंने मलेशिया की कैसी रिन रोमपोग को 21-91, 21-9 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह पक्की की।