3 मैच में हार, रोहित शर्मा समेत मुंबई के कई खिलाड़ी ब्रेक पर
आईपीएल में खराब शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस अगले मैच से पहले तैयारी करने की बजाए छुट्टी के मजे ले रही है। लगातार तीसरा मुकाबला हारने के बाद मुंबई के कई खिलाड़ी छुट्टी मनाने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं।
मुंबई का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। मुंबई अंक तालिका में अंतिम पायदान पर है। इस ब्रेक से टीम को कितना फायदा मिलेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

मुंबई शुरुआती दो मैच हारने के बाद होम ग्राउंड पर मैच खेलने उतरी थी, वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामान करना पड़ा। मुंबई घरेलू मैदान पर तीन मैच और खेलने वाली है। चेन्नई के खिलाफ 14 अप्रैल को मुंबई मैच खेलेगी।
एक्स पर एक फैन ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में मुंबई के खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो उनमें से एक है, जिसमें ईशान किशन सुपरहीरो के आउटफिट में दिखे थे, उनको मीटिंग में देर से आने के लिए सजा मिली थी।
मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपने परिवार और अन्य एमआई खिलाड़ी के साथ जामनगर पहुंचे हैं, जहां वह कुछ दिन आराम करेंगे।
रोहित के साथ तिलक वर्मा, ईशान किशन और अन्य खिलाड़ी थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये पहले से तय ब्रेक है, जामनगर वही शहर है जहां अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी हुई थी, जिसमें कई क्रिकेटर आये थे।