विशाखापट्टनम में पहली बार आमने-सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर
आईपीएल के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। मैच विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
पहले खिताब का इंतजार कर रही दिल्ली ने दो बार की चैंपियन कोलकाता को पिछले 3 आईपीएल मैच हराए हैं। दिल्ली के खिलाफ कोलकाता को आखिरी जीत 2021 में मिली थी, दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए, तीनों में कोलकाता को हार मिली।

दिल्ली और कोलकाता के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों के बीच 32 मैच हुए, 16 में कोलकाता और 15 में दिल्ली को जीत मिली। विशाखापट्टनम में दोनों टीमें पहली बार ही आमने-सामने होंगी।
17वें सीजन में कोलकाता का यह तीसरा मैच होगा। टीम ने दोनों शुरुआती मैच जीते। केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया। टीम के लिए ओपनर फील सॉल्ट ने 84 रन हैं। गेंदबाजों में हर्षित राणा टीम के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए हैं।
दिल्ली ने 17वें सीजन में 3 मैच खेले हैं। 1 मैच में उन्हें जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को पहले मैच में पंजाब किंग्स और दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हराया। टीम ने अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सीजन की पहली जीत ही दर्ज की।
दिल्ली से ओपनर डेविड वॉर्नर टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने तीन मैच में एक अर्धशतक से 130 रन बनाए हैं। खलील अहमद इतने ही मैचों में पांच विकेट लेकर टॉप पर हैं।
विशाखापट्टनम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। विशाखापट्टनम में 14 आईपीएल मैच खेले गए। सात में पहले बैटिंग और सात में ही चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 206 रन है, जो मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ 2016 में बनाया था।
विशाखापट्टनम में मैच वाले दिन बारिश की संभावना नहीं है। यहां का टेम्परेचर 28 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवा की रफ्तार 24 किमी/घंटा रहेगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, खलील अहमद और मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर : ईशांत शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर : सुयश शर्मा, अंगकृष रघुवंशी