Trending

होम ग्राउंड पर गुजरात का दावा मजबूत, पंजाब किंग्स से टक्कर आज

आईपीएल के 17वें सीजन का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

गुजरात होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 12 मैच खेली है। इसमें आठ जीती और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा। यानी उसने यहां 67% मैच जीते हैं।

साभार : गूगल

टीम लीग का अपना पहला टाइटल भी इसी मैदान पर जीती थी। टीम ने लीग के अपने पहले सीजन 2022 में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

दोनों टीमों का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। गुजरात तीन मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। पंजाब तीन में से एक मुकाबला जीती है और टेबल में आठवें नंबर पर है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 3 मैच खेले गए हैं। 2 में गुजरात और एक में पंजाब को जीत मिली। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।

साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए गुजरात के मिडिल ऑर्डर बैटर साई सुदर्शन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आते हैं। साई ने पिछले 3 मुकाबलों में 119 की स्ट्राइक रेट ने 127 रन बनाए। पेसर मोहित शर्मा टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मोहित ने पिछले 3 मैचों में कुल 6 विकेट लिए हैं।

पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन टीम के टॉप बैटर हैं। धवन ने एक अर्धशतक के साथ कुल 137 रन बनाए। धवन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 70 रन की पारी खेली थी। ऑलराउंडर सैम करन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। सैम का बेस्ट परफॉर्मेंस लखनऊ के खिलाफ ही आया जहां उन्हें तीन सफलताएं मिली थीं।

अहमदाबाद की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां आईपीएल के 29 मैच खेले गए हैं। 14 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 15 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। अपने पहले सीजन 2022 में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से खिताब अपने नाम किया था।

अहमदाबाद में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे, बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 37 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, अजमतुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, मोहित शर्मा, नूर अहमद और दर्शन नालकंडे
इम्पैक्ट प्लेयर : साई सुदर्शन

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रभसिमरन सिंह