Trending

लखनऊ के अथर्व सक्सेना ने जीते दोहरे स्वर्ण पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 23वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालक व बालिका वूशु प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 3 रजत व 6 कांस्य पदक अपने नाम किए।

23वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालक व बालिका वूशु प्रतियोगिता

जम्मू विश्वविद्यालय में गत 26 से 31 मार्च 2024 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने ताओलु श्रेणी में द्वितीय उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हए लखनऊ के अथर्व सक्सेना ने बालक ताओलु श्रेणी में दाओशू और गुंशू में दोहरे स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

उत्तर प्रदेश ने जीते 4 स्वर्ण, 3 रजत व 6 कांस्य

चैंपियनशिप में बालक सांडा श्रेणी में मेरठ के शौर्य ने 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के कार्तिक ने 21 किग्रा में, गाजियाबाद के दीपक कुमार ने 42 किग्रा में व गौतमबुद्ध नगर के मयंक रोसा ने 45 किग्रा में रजत पदक जीते। मेरठ के दीपांशु को 60 किग्रा में कांस्य पदक मिला।

दूसरी ओर बालिका सांडा श्रेणी में मेरठ की माही चौधरी ने 36 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। कांस्य पदक विजेताओं में गौतमबुद्ध नगर की आराध्या ने ने 30 किग्रा में, श्रेया ने 39 किग्रा में व प्रतिभा (गौतमबुद्ध नगर) ने 52 किग्रा में रहे। इसके अलावा जौनपुर की आर्या यादव को 33 किग्रा में व बागपत की देवनंदनी को 45 किग्रा में कांस्य पदक मिला।

उत्तर प्रदेश टीम के अच्छे प्रदर्शन की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश वूशु एसोसियेशन के महा सचिव मनीष कक्कड़ ने खिलाड़ियों सहित टीम कोच मनोज गुप्ता, अमित रोसा एवं टीम मैनेजर प्रवीन कुमार व डिम्पी तिवारी को बधाई दी।