बरमेश्वर राम को मिला स्टार परफार्मर ऑफ द ईयर

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल खेल सचिव (नरसा) टीटीआई (वाणिज्य) बरमेश्वर राम वरुण को डीआरएम आदित्य कुमार ने गुरुवार को स्टार परफार्मर द ईयर से सम्मानित किया। मंडल में खेलकूद गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तपर खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

उन्होंने ऐशबाग रेलवे स्टेडियम की छवि को सुधार कर उनमें खिलाड़ियों के लिए विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए। इसीलिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

एथलेटिक्स के पूर्व खिलाड़ी को सम्मानित किए जाने पर खेल जगत में भी खुशी की लहर दौड़ गई। लखनऊ फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल के साथ ही पूर्व खिलाड़ी मनोज पटेल, रानी लक्ष्माी बाई एवार्डी स्वाति सिंह, विजय सिंह, हलीमुद्दीन सहित विभिन्न खिलाड़ियों ने बधाई दी।