आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, चोट के चलते पूरे सीजन से छुट्टी
पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के बीच में बड़ा झटका लग चुका है। श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा इस लीग से पूरी तरह बाहर हो गए हैं और उनके इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बारे में श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को सूचित किया है।
हसरंगा की फ्रैंचाइज़ी उनकी रिप्लेसमेंट की तलाश में है। सूत्रों के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर कहा है कि 26 वर्षीय खिलाड़ी को अपने बाएं टखने की चोट को ठीक करने के लिए रिहैब और आराम से गुजरना होगा और वो सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

ऐसा माना जाता है कि उन्हें दुबई के एक विशेषज्ञ ने एहतियातन आराम करने की सलाह दी है, जिनसे उन्होंने कुछ दिन पहले सलाह ली थी। खिलाड़ी के मैनेजर श्याम ने एक क्रिकेट साइट को बताया, “मुझे ऐसा विश्वास है।
श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर उनकी अनुपलब्धता के बारे में सूचित किया है। वो चिकित्सा सलाह के लिए दुबई गए और तीन दिनों तक वहां रहे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, विशेषज्ञ की सलाह है कि उन्हें इस सीजन में आईपीएल में भाग लेने के बजाय आराम करना चाहिए।
कुछ दिन पहले, मैनेजर ने इस वेबसाइट को बताया था कि हसरंगा निश्चित रूप से हैदराबाद के लिए खेलेंगे। हसरंगा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से अपनी रिटायरमेंट वापस लेकर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध कराया था, वो अलग बात है कि वो इस सीरीज में खेले नहीं,
अगर हसरंगा को रिटायरमेंट से हटाकर टेस्ट टीम में नहीं चुना गया होता, तो आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारण वो जून में टी-20 वर्ल्ड कप के पहले चार मैचों में श्रीलंका का नेतृत्व नहीं कर पाते। श्रीलंका क्रिकेट के इस फैसले को एक चालाकी भरा कदम भी कहा जा सकता है।