Trending

मोंटे कार्लो मास्टर्स क्वालीफायर : सुमित नागल की जीत से शुरुआत

शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में जीत से आगाज करते हुए क्वालीफायर में दुनिया के 63वें नंबर के खिलाड़ी इटली के फ्लेवियो कोबोली को सीधे सेटों में हराया। गैर वरीय और 95वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय ने आठवीं वरीयता प्राप्त कोबोली पर 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की।

नागल अंतिम क्वालीफायर मैच में अर्जेंटीना के फाकुंडो डियाज अकोस्टा और डिएगो श्वार्टजमैन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। अकोस्टा 55वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हैं जिन्हें तीसरी वरीयता हासिल है, श्वार्टजमैन 124वीं रैंकिंग पर है और वाइल्ड कार्ड धारी हैं।

साभार : गूगल

सात क्वालीफायर को मुख्य दौर में जगह मिलेगी। भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके आस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू इबडेन (शीर्ष वरीय) की दुनिया की नंबर एक जोड़ी भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।