Trending

आईएसएल : मोहन बागान की उम्मीद कायम, पंजाब एफसी प्लेआफ से बाहर

मोहन बागान सुपर जाइंट्स ने पंजाब एफसी को 1- 0 से हराकर इंडियन सुपर लीग में खिताब जीतने की उम्मीदें कायम रखी है। बागान के लिये 42वें मिनट में दिमित्रियोस पेट्राटोस ने गोल दागा।

@indiansuperleague

पंजाब एफसी प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है। बागान के 20 मैचों में 42 अंक है और वह मुंबई सिटी एफसी से दो अंक पीछे हैं।

लीग का आखिरी मैच 15 अप्रैल को साल्ट लेक स्टेडियम पर बागान और मुंबई सिटी के बीच खेला जायेगा। मोहन बागान को 11 अप्रैल को बेंगलुरू एफसी से खेलना है, पंजाब एफसी 10 अप्रैल को ईस्ट बंगाल से खेलेगा।