Trending

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को पहली जीत की आस

आईपीएल का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर साढे तीन बजे से खेला जाएगा।

इस सीजन मुंबई की हालत खराब है और वह तीन हार के साथ निचले पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मैच में 106 रनों की हार के बाद अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।

साभार : गूगल

मुंबई के लिए राहत की एक बात ये है कि विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के साथ जुड़ गए हैं और उनके आज का मैच खेलने की संभावना है। सूर्यकुमार यादव शुरुआती तीन मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके आने पर नमन धीर को अंतिम 11 से बाहर किया जा सकता है।

दिल्ली की बात करें तो टीम को अपने सलामी बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान और कमबैक स्टार ऋषभ पंत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। दो अर्धशतक के साथ पंत अब तक 152 रन बना चुके हैं। उन्हें दूसरों के समर्थन की जरूरत है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस – हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, ईशान किशन (विकेटकीपर), आकाश मधवाल, क्वेना मफाका

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद