Trending

कमेंट्री में फिसली संजय मांजरेकर की जुबान, अब पड़ रही लताड़

कई वजह से राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल का 19वां मैच चर्चा में रहा। विराट ने सीजन का पहला शतक जड़ा, उनकी इस मेहनत पर जोस बटलर ने सेंचुरी जड़ पानी फेरा।

राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को हराकर जीत का चौका लगाया और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हार की हैट्रिक लगाई।

साभार : गूगल

आरसीबी 5 में से 4 मैच हार चुकी है। संजय मांजरेकर अपने एक कमेंट के चलते आलोचना का शिकार हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिंक जर्सी पहनकर उतरी थी।

फ्रेंचाइजी ने ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण को लेकर पिंक प्रॉमिस अभियान चलाया है। इसमें मैच में लगे हर छक्के पर राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में 6 सोलर पैनल लगेंगे और इनका काम भी महिलाओं को दिया जाएगा।

मैच के दौरान जब टॉस हुआ तो वहां भी एक महिला मौजूद थी। महिला ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लैंप और सोलर पैनल दिया। संजू ने लैंप आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी को दिया।

इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद संजय मांजरेकर ने कहा ‘चलो अब सीरियस बिजनेस पर लौटते हैं। संजय का यह कमेंट फैंस को पसंद नहीं आया और वह इस पूर्व खिलाड़ी की आलोचना कर रहे हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट के शतक से 183 रन बनाए। कोहली ने आईपीएल करियर का 8वां शतक जड़ते हुए 113 रनों की नाबाद पारी खेली।

फाफ डुप्लेसी के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की, इस पार्टनरशिप के टूटते ही राजस्थान रॉयल्स ने शिकंजा कस लिया। 184 रनों के टारगेट का पीछा राजस्थान रॉयल्स ने 5 गेंदें और 6 विकेट रहते कर लिया।

राजस्थान के लिए जोस बटलर जीत के हीरो रहे जिन्होंने अपने आईपीएल करियर का छठा शतक जड़ते हुए 100 रनों की नाबाद पारी खेली। आईपीएल के इतिहास में ये 5वीं बार हुआ है जब एक मैच में दो शतक लगे हो। जोस बटलर के अलावा संजू सैमसन ने 69 रनों की पारी खेली।