Trending

आईपीएल : लखनऊ सुपर जायंट्स को झटका, पहले बल्लेबाजी करते हुए गंवाए 2 विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन (आईपीएल) में घरेलू मैदान पर खेले गए अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ की पारी की शुरुआत करने कप्तान केएल राहुल के साथ क्विंटन डी कॉक उतरे।

हालांकि टीम को शुरू में ही तब झटका लगा क्विंटन डी कॉक मात्र 6 रन बनाकर पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर विकेट गंवा बैठे। उन्हें उमेश यादव की गेंद पर नूर अहमद ने कैच लपक कर वापस पवैलियन भेजा। उस समय टीम का कुल स्कोर 6 रन ही था। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 7 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे।

उमेश यादव ने पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को कैच आउट कराया। हालांकि डी कॉक ने उमेश दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं चौथी गेंद पर डी कॉक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में थर्ड मैन न पर नूर अहमद को कैच थमा बैठे। उमेश ने इसके बाद देवदत्त पडिक्कल को स्लिप में कैच कराया।

समाचार लिखे जाने तक लखनऊ ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बना लिए थे। उस समय केएल राहुल 10 और मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर खेल रहे थे।

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल कर रहे है जबकि लखनऊ से इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका में दीपक हुड्‌डा व मनिमरण सिद्धार्थ और गुजरात टाइटंस से केन विलियमसन, अभिनव मनोहर व मैथ्यू वेड है।

साभार : गूगल

बताते चले कि इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स अपना चौथा और गुजरात अपना पांचवां मैच खेल रही है। लखनऊ ने इससे पहले तीन मैच खेले है जिसमें वो दो में जीती है जबकि एक में हारी है दूसरी ओर गुजरात ने अपने चार मैचों में से दो जीते है और दो हारे है।

दूसरी ओर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक चार मैच खेले गए है जो सभी मैच गुजरात ने जीते है। इसमें इकाना स्टेडियम में एक मैच ही हुआ है जिसे गुजरात ने 7 रन से जीता था।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और नवीन-उल-हक।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), बीआर शरथ, साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, राशिद खान, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा उमेश यादव और दर्शन नालकंडे।