Trending

भारतीय-अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया ने जीता खिताब, अगस्ता मास्टर्स में पहुंचे

भारतीय अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया ने प्ले ऑफ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टेक्सास ओपन का खिताब जीता और अगले महीने होने वाले अगस्ता मास्टर्स में जगह बनाई।

साभार : गूगल

भाटिया ने पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। भाटिया ने प्ले ऑफ में डैनी मैकार्थी को पछाड़ा जिन्होंने अपने अंतिम नौ होल में से आठ में बर्डी की।

भाटिया (67) ने दिन की शुरुआत चार शॉट की बढ़त के साथ की थी और छह शॉट की बढ़त बनाने में सफल रहे, मैकार्थी ने जोरदार वापसी की जिससे 72 होल के बाद दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 20 अंडर रहा। भाटिया ने प्ले ऑफ में पहले अतिरिक्त होल में बर्डी के साथ खिताब अपने नाम किया।